गरमागरम लिट्टी-चटनी

Litti Chokha
माइक्रोवेव ओवन में बना लिट्टी
सामग्री: आटा- तीन कप
खमीर- एक चम्मच
चीनी- एक चम्मच
सत्तू- एक कप
आजवाइन- एक चुटकी
काला जीरा- एक चुटकी
हींग- एक चुटकी
लाल मिर्च पाउडर- एक चुटकी
नमक- स्वाद अनुसार

विधि:
1. सबसे पहले एक कप गुनगुने पानी में खमीर और चीनी डालकर 10 मिनट तक छोड़ दें। इसे ब्रेड जैसी गंध आएगी।
2. इसके बाद इसी पानी से आटे को गूँथ लें और तीन चार घंटे तक उसे भीगे कपडे से ढँक कर रख लें। (फ्रिज में ना रखें) इससे आटा फूल जायेगा और मुलायम हो जायगा।
3. अब सत्तू को नमक, मिर्च, अजवाइन, कला जीरा और हींग डाल कर सान लें।
4. अब आटे के छोटे छोटे पेड़े बनाकर उसके अंदर सत्तू भर दे। लगभग 6-7 गोले बन जायेंगे।
5.अब ओवन को 180℃ पर गरम करे और भरे हुए आटे के गोले को सिर्फ ग्रिल मोड पर 12-15 मिनट तक अलट-पलट कर पकाये ।
6.अब धनिये की चटनी और आलू के चोखे के साथ गरमा -गरम परोसें।

नोट: खमीर डालने से आटा मुलायम होने के कारण लिट्टी भी काफी नरम बनती है, अगर खमीर न मिले तो भी आप लिट्टी ऐसे बना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

दाल की पिट्ठी

टेस्टी नूडल्स