आलू टिक्की
सामग्री;
आलू - आधा किलोग्राम
गाजर - एक छोटी( कद्दू कस की हुई )
हरी मिर्च - 5 बारीक कटी हुई
हरा धनिया - बारीक कटी हुई
चाट मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
ब्रेड स्लाइस - 3
विधि ;
1. सबसे पहले आलू को धोकर उबाल ले और उसे अच्छी तरह से मैश कर ले |
2. फिर इसमे गाजर ,मिर्च ,धनिया ,चाट मसाला ,जीरा पाउडर , ब्रेड स्लाइस और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले |
3 . अब मिलाये हुए इस मिश्रण से गोल आकर की छोटी -छोटी टिक्की बना ले |
4. अब इसे ओवन में भूरा होने तक ग्रील करे |
Comments
Post a Comment