दाल की पिट्ठी
दाल की पिट्ठी
दाल की पिट्ठी बहुत ही आसान और कम समय में बनने वाला व्यंजन है | ये पूरी तरह प्रोटीन से भरपूर और खाने में स्वादिस्ट भी है | तो चलिए आज दाल की पिट्ठी बनाने की सामाग्री और विधि की ओर एक नजर डालते है |
सामाग्री :
1 . आटा - एक कटोरी
2 . मूंग की दाल - 150gm
3. हल्दी पावडर - एक चुटकी
4. टमाटर - एक छोटी
5. नमक - स्वादानुसार
6 . लहसुन - 4-5 कलियाँ
7 . अदरक - एक छोटा टुकड़ा
8 . जीरा - एक चम्मच
9 . मिर्च - स्वादानुसार
विधि :
1 . सबसे पहले लहसुन ,अदरक ,जीरा और मिर्च का पेस्ट तैयार कर ले |
2 . फिर दाल को अच्छी तरह धो ले |
3 . अब प्रेशर कुकर ले , उसमे सबसे पहले आधा जग पानी , धोई हुई दाल ,नमक हल्दी पाउडर ,टमाटर ,और लहसुन अदरक का पेस्ट डाल कर ढक्कन को ऊपर से ढककर पकाए जब तक की उसमे उबल ना आ जाती हो |
4 . फिर आटे थोड़ी सी नमक डाल कर रोटी की आटे की तुलना थोडा गीला सान्ध ले |
5 .जब दाल वाली पानी अच्छी तरह उबल जाए तो उसमे आटे की छोटी- छोटी लोई बनाकर उसमे डाल दे और
जब लोई डाली जाए तो दाल को बीच- बीच में चलाना भी है ताकि लोई एक जगह जमा ना हो जाये | ध्यान रहे की पानी की मात्रा थोडा जादा रहे |
6 . अब कुकर को बंद कर दो सिटी आने तक पकाए ,कुकर की हवा पूरी तरह निकल जाने पर ही उसका ढक्कन हटाये | अगर पानी कम हो तो उसमे ऊपर से गरम पानी भी थोड़ी दाल सकते है |
7. अब गरमा गरम परोंसे |

excellent
ReplyDelete