Posts

Showing posts from 2015

शाकाहारी बिरयानी

Image
Hi Friends, आज मैं आप सब से  एक और व्यंजन को प्रस्तुत करने जा रही हूँ। जिसे बनाना बिल्कुल आसान है और इसे आप सभी आपने घर पर बना सकते है जो बिना तेल के और स्वाद से भरपूर है।  सामग्री    1. बासमती चावल (2 घंटे भींगे हुऐ)-250 ग्राम 2. बीन-100ग्राम 3. शिमाला मिर्च - 1 4. बीट-1 5. टमाटर- 2 6. प्याज- 2 7. निबू का रस- 2 चम्मच 8. जीरा -एक चम्मच 9. लौग- 5 10. तेजपत्ता-2 11. इलायची-4(छोटी वाली) 12. नमक -स्वाद अनुसार 13. दालचीनी- 5 सें.मी. टुकडा विधि 1.एक बरतन में लौग ,इलायची,दालचीनी ,तेजपत्तादाल कर थोड़ी देर तक  भुने। 2. फिर कटी प्याज, मसाले, नमक, हल्दी और टमाटर डाल कर भुने। 3. इसमे चावल डाले और इसे पकाये। 4. जब चावल आधी पक जाए तो सारी हरी सब्जियों को उबाल कर उसमे मिला दे , और फिर थोड़ी देर तक पकाये। 5.जब पुरी तरह पक जाए तो हम देखेंगे की उसमे से एक अच्छी खुशबू आने लगती है। फिर उसमे नींबू का रस मिला देंगे। 6. फिर गरमा -गरम परोसें।

गरमागरम लिट्टी-चटनी

Image
माइक्रोवेव ओवन में बना लिट्टी सामग्री: आटा- तीन कप खमीर- एक चम्मच चीनी- एक चम्मच सत्तू- एक कप आजवाइन- एक चुटकी काला जीरा- एक चुटकी हींग- एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर- एक चुटकी नमक- स्वाद अनुसार विधि: 1. सबसे पहले एक कप गुनगुने पानी में खमीर और चीनी डालकर 10 मिनट तक छोड़ दें। इसे ब्रेड जैसी गंध आएगी। 2. इसके बाद इसी पानी से आटे को गूँथ लें और तीन चार घंटे तक उसे भीगे कपडे से ढँक कर रख लें। (फ्रिज में ना रखें) इससे आटा फूल जायेगा और मुलायम हो जायगा। 3. अब सत्तू को नमक, मिर्च, अजवाइन, कला जीरा और हींग डाल कर सान लें। 4. अब आटे के छोटे छोटे पेड़े बनाकर उसके अंदर सत्तू भर दे। लगभग 6-7 गोले बन जायेंगे। 5.अब ओवन को 180℃ पर गरम करे और भरे हुए आटे के गोले को सिर्फ ग्रिल मोड पर 12-15 मिनट तक अलट-पलट कर पकाये । 6.अब धनिये की चटनी और आलू के चोखे के साथ गरमा -गरम परोसें। नोट: खमीर डालने से आटा मुलायम होने के कारण लिट्टी भी काफी नरम बनती है, अगर खमीर न मिले तो भी आप लिट्टी ऐसे बना सकते हैं।