Posts

Showing posts from February, 2016

पनीर के पकोड़े (Paneer Pakode)

वैसे तो पनीर की बनाई हुए हर चीज की बात ही कुछ अलग होती है । इसलिए आज कुछ अलग हटके पनीर का पकोड़ा ही क्यों न बनाया जाए,जो न केवल स्वाद से भरपूर बल्कि हेल्दी भी होगी । सामग्री 1. पनीर - 250 ग्राम (चौकोर में कटे हुए) 2. बेसन -1 कप 3. हल्दी - 1 छोटा चम्मच 4. लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 5. गोटा जीरा - एक चुटकी 6. सोडा - एक चुटकी 7. नमक - स्वादनुसार विधि 1. सबसे पहले बेसन में पानी मिला कर पेस्ट बना ले। 2. फिर उसमे हल्दी,मिर्च पाउडर,जीरा,सोडा और नमक मिला ले । 3. अब तैयार किये गए मिश्रण में कटे पनीर के टुकड़ो को डाले। 4. और इसे 180 पर गर्म किये गए ओवन पर बेक करे। 5. धनिये या पुदीने की चटनी के साथ गरमागर्म परोसें ।